रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब।उप जिलाधिकारी राजातालाब शिवानी सिंह की अध्यक्षता में राजातालाब तहसील पर मंगलवार को अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पूर्व उप जिलाधिकारी राजातालाब सई आश्रित शाकमुरी आईएएस का राजातालाब तहसील से स्थानांतरण होने के पश्चात नवआगत उप जिलाधिकारी शिवानी सिंह तथा राजातालाब तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों तथा लेखपाल संघ एवं अमीन संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व उप जिला अधिकारी राजातालाब सई आश्रित शाकमुरी को माला पहनाकर अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर यादगार व जोरदार अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व उप जिलाधिकारी के विगत लगभग 5 महीने के कार्यकाल के दौरान आपने बड़े ही कुशलता व सरलता के साथ समस्याओं का समाधान कर एक नजीर पेश किया,आपकी छवि स्वच्छ एवं वेदाग रही। कार्यक्रम के दौरान राजातालाब तहसील पर नवागत उप जिलाधिकारी शिवानी सिंह का भी माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश दुबे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वर्तमान उप जिलाधिकारी शालिनी सिंह ,एसडीएम न्यायिक सुनीता गुप्ता, तहसीलदार शालिनी सिंह, नायब तहसीलदार संग्राम सिंह, श्याम नारायण तिवारी, महेश कुमार ,श्वेता मिश्रा ,अक्षैबर कुमार पांडेय,लेखपाल संघ अध्यक्ष मानसिंह, राजेश मौर्य, राजेश्वर सिंह ,रविकांत सिंह, भरत सिंह, पेशकार हर्ष चौधरी सहित राजस्व विभाग एवं तहसील के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment