राष्ट्रीय खेल दिवस पर 11वीं एन.डी.आर.एफ. में खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 29, 2025

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 11वीं एन.डी.आर.एफ. में खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

वाराणसी “खेलों से अनुशासन, फिटनेस और टीम भावना का विकास होता है” – इसी संदेश के साथ 11वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलों का उत्सव मनाया। उप महानिरीक्षक  मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में एन.डी.आर.एफ. मुख्यालय वाराणसी में अंतर-समवाय वॉलीबॉल एवं रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें एन.डी.आर.एफ. के जवानों ने गज़ब का जज्बा और खेल-भावना प्रदर्शित की। इसी श्रृंखला में, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र लखनऊ में क्रिकेट तथा गोरखपुर एवं 

भोपाल में वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का भी सफल आयोजन हुआ।इस अवसर पर उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि  “खेल केवल शारीरिक शक्ति ही नहीं बल्कि मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और टीम भावना का भी निर्माण करते हैं। खेलों के माध्यम से जवान न सिर्फ फिट रहते हैं, बल्कि हर चुनौती का सामना करने की क्षमता भी विकसित करते हैं।”उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए खेलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।राष्ट्रीय खेल दिवस, महान हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य खेलों के महत्व को रेखांकित करना और युवाओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु प्रोत्साहित करना है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad