कांग्रेस सेवादल ने गांधी पार्क में किया ध्वज वंदन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 31, 2025

कांग्रेस सेवादल ने गांधी पार्क में किया ध्वज वंदन

 

चकिया चंदौली जिला कांग्रेस सेवा दल द्वारा रविवार को सुबह 10 बजे चकिया स्थित गांधी पार्क में जिला मुख्य संगठक दशरथ सिंह चौहान के नेतृत्व में ध्वज वंदन का कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य गंगा प्रसाद ने ध्वज वंदन किया। उसके उपरांत रवि मिलन का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गंगा प्रसाद ने अपने धन्यवाद संबोधन में कहा कि सेवा दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एक बहुत महत्वपूर्ण संगठन है,1931में कांग्रेस कार्य समिति ने हिन्दुस्तानी सेवा दल का नाम बदलकर कांग्रेस सेवा दल करने का फैसला किया। जिसमे यह कांग्रेस का केंद्रीय स्वयं सेवी संगठन बन गया। जिला मुख्य संगठक दशरथ सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के हर एक कार्यकर्ता के लिए सेवा दल संगठन बहुत ही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में मुख्यरूप से दशरथ चौहान, गंगा प्रसाद, परमानंद पटेल, बाबूलाल, अनवर सादात,पवन सैमसन,अजीत गिरी, प्रमोद मौर्या, राजकुमार गोंड, मु० नियाज,गुलाम गौस,श्रीकांत पाठक,असगर मिर्जा,कमलेश कुमार संत,विनोद कुमार गणित,डा० रीना, संतोष कुमार,विनोद उपाध्याय, चन्द्रबंश सिंह,मनोहर बिंद, मंगला,शमशाद,कंचन आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad