रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 24, 2025

रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब ।स्थानीय थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव के सामने शुक्रवार की शाम को लगभग 5:30 बजे रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मोहनसराय निवासी राहुल नामक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया और गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। ग्राम प्रधान मोहनसराय मनोज वर्मा ने बताया कि राधे के तीन बेटों में मृतक राहुल सबसे छोटा व अविवाहित था।घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे राजातालाब थाना प्रभारी दयाराम के साथ कस्बा चौकी प्रभारी राजातालाब रोहित दुबे ने  मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंजा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad