पार्षद ने सफाई कर्मियों का पांव धोकर किया सम्मानित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 20, 2025

पार्षद ने सफाई कर्मियों का पांव धोकर किया सम्मानित

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर सुसुवाही वार्ड 39 के पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू ने वार्ड में साफ सफाई करने वाले सभी सफाई कर्मियों का पांव धोने के उपरांत माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र के साथ दीपावली का उपहार देकर सम्मानित किया। पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू द्वारा किए गए इस नेक पहल की क्षेत्र में लोगों के बीच विशेष चर्चा हो रही है। पार्षद ने बताया कि वार्ड के गलियों तथा सड़कों की गंदगी को साफ सफाई करके सुंदर बनाने में इन सफाई कर्मियों का विशेष योगदान रहा इसलिए यह सम्मान के पात्र हैं। इस दौरान मुख्य रूप से अजीत सिंह, कन्हैया सिंह ,संतोष पाल, विजय पाल, रिशु, बबलू ,किशन, राजेश इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad