भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनपद में मनाया गया खेल उत्सव - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 7, 2025

भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनपद में मनाया गया खेल उत्सव

   

चन्दौली भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला हॉकी खेल संघ एवं जिला खेल कार्यालय चंदौली द्वारा हॉकी खेल बालक और बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 7 नवंबर को आरपीएफ ग्राउंड पी.डी.डी. यू. नगर में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन हॉकी संघ के अध्यक्ष शशांक शेखर पांडे एवं ओलंपिक संघ के सचिव  प्रेम प्रकाश यादव द्वारा किया गया।इस प्रतियोगिता में 6  टीमें बालकों कघ एवं चार टीमें बालिकाओं की प्रतिभाग की| हॉकी खेल में बालिकाओं की टीम में सहदेव की टीम ने 1 -0 से चंदौली की टीम को हराकर विजेता रही तथा बालक हॉकी खेल में चंदौली की टीम ने 1-0 से एसबीएम की टीम को हराकर विजेता बनी। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग में विजेता एवं उपविजेता टीम को हॉकी संघ के सचिव अरुणेंद्र कुमार पांडे एवं क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय चंदौली द्वारा कराया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad