राज्य मंत्री ने जगतपुर में आयोजित दो दिवसीय 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया उद्घाटन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 13, 2026

राज्य मंत्री ने जगतपुर में आयोजित दो दिवसीय 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को दो दिवसीय 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026-27 का भव्य शुभारंभ राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु तथा विशिष्ट अतिथि डॉ हरेंद्र राय सदस्य उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग व जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह, प्रबंधक अजय शर्मा एवं प्रधानाचार्य बिपिन चंद्र राय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। उक्त सभी अतिथियों ने उद्घाटन के दौरान ध्वजारोहण, बैलून प्रक्षेपण, खिलाड़ियों का मार्च पास्ट सलामी, खेल भावना की शपथ दिलायी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करता है, आज के युवा खेल के माध्यम से न केवल अपने विद्यालय और जनपद का बल्कि प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं, सरकार युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए हर स्तर पर खेल सुविधाओं को बढ़ा रही है और यह दो दिवसीय प्रतियोगिता ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने का सशक्त मंच है। विशिष्ट अतिथि डॉ. हरेन्द्र कुमार राय सदस्य उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने कहा कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है, दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन से छिपी प्रतिभाएं सामने आएंगी और उन्हें राज्य स्तर तक जाने का अवसर मिलेगा। मुख्य अतिथि के समक्ष अंडर-19 बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में प्रांजल यादव हाथीबरनी जोन प्रथम, देवा जायसवाल मिर्जामुराद द्वितीय तथा अभय कुमार सिंह क्राइस्ट नगर जोन तृतीय स्थान प्राप्त कर मुख्य अतिथि के कर कमलों से मेडल प्राप्त किया। मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथि डॉ. हरेन्द्र कुमार राय, संयोजक भोलेन्द्र प्रताप सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का स्वागत माल्यार्पण तथा बैज अलंकरण संयोजक प्रबंधक अजय कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य बिपिन चंद्र राय तथा खेल अध्यापक डॉ. जगजीत सिंह एवं सभी शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ खेल अध्यापक मेजर रवीन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपदीय सचिव सर्वश कुमार सिंह, राजीव कुमार, विनोद कुमार सिंह द्वारा किया गया। उद्घाटन में सांस्कृतिक कार्यक्रम जगतपुर इंटर कॉलेज एवं आर्य महिला इंटर कॉलेज चेतगंज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कमलेश कुमार, आमोद वर्मा, मेजर शिवेन्द्र कुमार दुबे, संजय सिंह,रश्मि बाला सिंह, सत्येंद्र राय ,डॉक्टर जगजीत सिंह आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad