वार्षिकोत्सव पर छात्रों ने मचाया धमाल,प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 22, 2025

वार्षिकोत्सव पर छात्रों ने मचाया धमाल,प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के पयागपुर मातलदेई स्थित श्री प्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज पर निदेशक केशव प्रसाद की देखरेख में आयोजित वार्षिकोत्सव  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ विनोद राय अपर सचिव शिक्षा परिषद कार्यालय वाराणसी तथा विशिष्ट अतिथि अखिलेश सिंह विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट कैनाल व कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।अतिथियों ने विद्यालय परिसर में छात्रों द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के ज्ञानवर्धक विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रतिभागी छात्रों का काफी सराहना किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के डांस, गीत, नाटक इत्यादि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम के दौरान आए हुए सभी अतिथियों को स्कूल के निदेशक केशव प्रसाद व सचिव इंजीनियर प्रकाश सिंह तथा प्रबंधक श्रीमती विमला प्रसाद ने अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।अतिथियों ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी बच्चों तथा अध्यापक गणों को अंग वस्त्र के साथ माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल के अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं के साथ अभिभावक गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad