चोरी के कई मोबाइल सेट बरामद,एक गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 30, 2025

चोरी के कई मोबाइल सेट बरामद,एक गिरफ्तार

  

चंदौली जिले की बलुआ पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना के आधार पर एक शातिर मोबाइल चोर को मटियरा नहर के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 10 स्मार्टफोन (1 आईफोन व 9 एंड्राइड मोबाइल) बरामद किया गया है।पुलिस ने गिरफ्तार युवक का नाम रितेश कुमार निवासी सराय थाना बलुआ जनपद चंदौली बताया है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 334/2025 धारा 303(2)/317(1)/317(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत पर आवश्यक विधि करवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार, उप निरीक्षक यज्ञ नारायण यादव चौकी प्रभारी महुअरकला, हेड कांस्टेबल जल भरत यादव,हेड कांस्टेबल दीप चंद्र गिरी तथा कांस्टेबल अनुज कुमार वर्मा थाना बलुआ शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad