इलिया में मिला नवजात का शव मचा हड़कंप,जांच शुरू - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 21, 2025

इलिया में मिला नवजात का शव मचा हड़कंप,जांच शुरू

                  

                           सांकेतिक फोटो 

रिपोर्ट -बाबू चौहान 

चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र स्थित बेन गांव में एक नवजात शिशु का शव मिला है। ग्रामीणों ने दोपहर करीब 12 बजे शव देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।यह शव सत्यप्रकाश जायसवाल और सुनील जायसवाल के घरों के बीच एक खाली स्थान पर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।सूचना मिलते ही इलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर नवजात शिशु का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad