रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सी.आर.सी.) पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र, वाराणसी द्वारा आर.सी.आई., नई दिल्ली द्वारा अनुमोदित एक दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा (सी.आर.ई.) कार्यक्रम का आयोजन “विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए पाठ्यक्रम योजना और विकास” विषय पर किया गया। यह कार्यक्रम सी.आर.सी. वाराणसी परिसर, पंचक्रोशी मार्ग, ख़ुशीपुर, वाराणसी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ सी.आर.सी. वाराणसी के निदेशक आशीष कुमार झा द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुआ। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु प्रभावी पाठ्यक्रम निर्माण की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विजय चौधरी (निदेशक) अरमान इंस्टिट्यूट, फरीदाबाद, दिल्ली–एनसीआर) उपस्थित रहे। उनका औपचारिक स्वागत सी.आर.सी. वाराणसी के नमो नारायण पाठक (सहायक प्रोफेसर, विशेष शिक्षा) द्वारा पुष्पगुच्छ और साल भेंटकर किया गया।डॉ. चौधरी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सी.आर.सी. वाराणसी टीम को शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शैक्षिक जरूरतों के अनुरूप समावेशी एवं प्रभावी पाठ्यक्रम निर्माण, शिक्षण रणनीतियों का विकास, अधिगम परिणामों का मूल्यांकन तथा आधुनिक पुनर्वास-आधारित शैक्षणिक दृष्टिकोण पर प्रतिभागियों को अद्यतन एवं व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना था।इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों एवं पुनर्वास पेशेवरों में समावेशी शिक्षा की दृष्टि को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया।कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं के रूप में धर्मेंद्र कुमार (सहायक आचार्य (विशेष शिक्षा), टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, ओखला सेंटर नई दिल्ली, नमो नारायण पाठक (सहायक आचार्य विशेष शिक्षा), सी.आर.सी. वाराणसी, भारत सरकार, रूपेश कुमार (निदेशक) ग्रेस फाउंडेशन, नई दिल्ली, आशीष पाराशर (प्रवक्ता भौतिक चिकित्सा), सी.आर.सी. वाराणसी, सुनील कुमार यादव (सहायक आचार्य विशेष शिक्षा), अरमान इंस्टिट्यूट, फरीदाबाद, प्रबल यादव (वरिष्ठ विशेष शिक्षक) एम.सी.डी., दिल्ली सरकार ने अपने-अपने विषयों पर अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम का सफल समन्वय नमो नारायण पाठक (सहायक प्राध्यापक विशेष शिक्षा) द्वारा किया गया।वाराणसी क्षेत्र के लगभग 30 पुनर्वास विशेषज्ञों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सहभागिता की।कार्यक्रम का सफल आयोजन सी.आर.सी. वाराणसी की पूरी टीम के सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी से संपन्न हुआ।

No comments:
Post a Comment