फार्मर रजिस्ट्री अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 5, 2026

फार्मर रजिस्ट्री अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।आराजी लाइन ब्लॉक पर सोमवार को खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव की देखरेख में तथा  उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी निरुपमा सिंह की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान के प्रचार वाहन गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि यह प्रचार वाहन आराजी लाइन विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री बनवाने हेतु जागरूक करेगा। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी निरुपमा सिंह ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा यह जागरूकता अभियान 20 जनवरी तक चलाया जाएगा। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी कृषि विनय कुमार मिश्रा,प्राविधिक सहायक अमरजीत व राजकुमार उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad