एसओजी-2 और पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 22, 2026

एसओजी-2 और पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

 

दो युवक व तीन युवतियां गिरफ्तार, फॉरेंसिक टीम ने की जांच पड़ताल

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव  

वाराणसी राजातालाब।स्थानीय थाना क्षेत्र राजातालाब जख्खिनी रोड स्थित कचनार पशु अस्पताल के बगल में रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर की आड़ में संचालित कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। एसओजी-2 और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मौके से तीन युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है,जबकि स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गया।पुलिस के अनुसार, राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार इलाके में पशु अस्पताल के पास संचालित एक स्पा सेंटर के बारे में स्थानीय लोगों ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी थी। लोगों का कहना था कि पिछले करीब दो महीनों से यहां लड़के-लड़कियों का आना-जाना अचानक बढ़ गया था, जिससे क्षेत्र में शंका का माहौल बन गया था।रविवार को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर एसओजी-2 टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से स्पा सेंटर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को चार छोटे-छोटे केबिन बने मिले, जिनमें कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। मौके से कई खुले तथा बंद आपत्तिजनक समान बरामद किए गए।पुलिस ने मौके से हिरासत में लिए गए युवकों और युवतियों से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके संचालन के तरीके की जानकारी मिल सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया जो साक्ष्य एकत्र किया।एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फरार स्पा संचालक की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया की गिरफ्तार युवकों में एक मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के साधु कुटिया कल्लीपुर का तथा दूसरा इस्लामपुर कल्लीपुर का है।इस प्रकरण को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चाएं व्याप्त है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad