ग्राम प्रधानों ने एसडीएम की बैठक का किया बहिष्कार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 22, 2026

ग्राम प्रधानों ने एसडीएम की बैठक का किया बहिष्कार

 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी आराजी लाइन ब्लॉक सभागार में रविवार को आयोजित एसडीएम की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री व अन्य कार्यों को लेकर आयोजित बैठक का ग्राम प्रधानों ने बहिष्कार कर दिया। बैठक में जनप्रतिनिधियों के न पहुंचने से सभागार में केवल राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और ग्राम पंचायत सचिव ही मौजूद रहे, जबकि बाहर प्रधानों ने विरोध प्रदर्शन किया।प्रधान अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान नागेपुर मुकेश पटेल ने बताया कि जनप्रतिनिधि होने के बावजूद जब वे अपने क्षेत्र के कार्यों को लेकर राजस्व विभाग के अधिकारियों के पास जाते हैं, तो उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जाता और कई बार उनकी उपेक्षा की जाती है। इसी के विरोध में सभी प्रधानों ने एकजुट होकर एसडीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक का बहिष्कार किया है।प्रधानों ने नायब तहसीलदार को एक पत्रक सौंपकर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई। पत्रक में आरोप लगाया गया कि लेखपाल, राजस्व निरीक्षक सहित अन्य कर्मचारी ग्राम पंचायतों की राजस्व से जुड़ी समस्याओं—जैसे सड़क, नाली, तालाब आदि—का समय पर निस्तारण नहीं करते हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर फोन भी नहीं उठाते, जिससे ग्रामीणों की समस्याएं लगातार बनी रहती हैं।प्रधानों ने चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान और अधिकारियों का व्यवहार नहीं सुधरेगा, तब तक इस तरह का विरोध जारी रहेगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad