चन्दौली आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं और वित्तीय समावेशन पर चर्चा हुई।अग्रणी जिला प्रबंधक सुनील कुमार भगत ने जिलाधिकारी, सभी बैंकों के क्षेत्र प्रमुखों, जिला समन्वयकों और अन्य विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने अध्यक्ष की अनुमति से सभा का संचालन प्रारंभ किया।बैठक में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, बचत खाते, प्रधानमंत्री जनधन योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को सीडी अनुपात (CD Ratio) बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य विभाग में लंबित आवेदनों का निस्तारण कर संबंधित विभाग को सूचित करने के लिए सभी बैंक जिला समन्वयकों को भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत लंबित ऋण पत्रावलियों को स्वीकृत और वितरित करने का भी निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी ने आकांक्षी जनपद चंदौली में निर्धारित योजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश भी जारी किए। इस बैठक में आरबीआई लखनऊ से दिशांत चंद्रायन, सभी बैंकों के क्षेत्र प्रमुख और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment