हवा से खेत में लेटी गेहूं की फसल,किसानों को अनाज सड़ने व भूसा काला होने का सताया भय
रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के राजातालाब,कचनार, बीरभानपुर, टोडरपुर, कनेरी, मोहन सराय, मिल्कीचक,टडिया,भीमचण्डी, बंगालीपुर, महगाव,जयापुर,मरुई,जख्खिनी,शाहंशाहपुर,भवानीपुर,जगरदेवपुर,काशीपुर इत्यादि विभिन्न गांव में शुक्रवार को सुबह तेज गरज चमक व हवा के साथ हुई बूंदाबांदी बरसात से किसानों में चिंता की लहर दौड़ पड़ी। बारिश के दौरान चल रहे तेज हवा से खेत में गेहूं की फसल लेट गयी। टड़िया निवासी प्रगतिशील किसान श्री प्रकाश रघुवंशी ने बताया कि खेत में गेहूं की फसल लेट जाने से अनाज सड़ने व भूसा काला होने का डर हो जाता है।मोहनसराय के चिंतित किसान मुन्ना लाल यादव तथा शिवराज तिवारी ने बताया कि गेहूं की फसल लगभग पक कर तैयार है जिसे किसान नवरात्र में काटने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक मौसम का मिजाज बदलने से खेती किसानी का कार्य ठप हो गया।

No comments:
Post a Comment