रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी आराजीलाइन ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को खण्ड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने हेतु ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों, सफाई कर्मी एवं ग्राम विकास अधिकारियों का अभिमुखीकरण किया गया। बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाए जाने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 10 से 30 अप्रैल 2026 तक चलाए जाने वाले दस्तक अभियान को सफल बनाने के विषय में चर्चा की। उन्होंने ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों, एवं ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा यथोचित सहयोग किए जाने एवं आराजीलाईन ब्लॉक को वेक्टर जनित रोगों से मुक्त रखने की अपील की। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. संतोष कुमार ,अर्चना सिंह, युद्धवीर सिंह, मलेरिया निरीक्षक, डॉ. राजीव कुमार चिकित्सा अधिकारी,सतीश मौर्या एडीओ पंचायत, ममता शर्मा ग्राम प्रधान मुकेश पटेल ,रामशरन यादव, श्री प्रकाश यादव, संजय यादव, संतोष यादव, मनोज वर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment