केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोग हुए लाभान्वित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 26, 2026

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोग हुए लाभान्वित

चन्दौली केंद्र के 11 वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर ' नव निर्माण के नौ वर्ष ' की थीम पर नौ दिवसीय कार्यक्रम को आज नौवे दिन भी भव्य रूप से मनाया गया। सूचना विभाग द्वारा मुख्यालय पर प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं तथा सरकार द्वारा किए गए कीर्तिमान कार्यों का प्रचार प्रसार कर जन जन तक पहुंचाया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन ब्लाक प्रमुख सदर संजय कुमार सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, ओ पी सिंह सहित आम जनमानस द्वारा अवलोक किया गया तथा अवलोकनों परान्त प्रदर्शनी की सराहना की गई। सरकार से पंजीकृत कलाकारों द्वारा प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष के अवसर पर प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया।विकास खंड नौगढ़ के सभागार में केंद्र के 11 वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर ' नव निर्माण के नौ वर्ष ' की थीम पर विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी जिसमें विभिन्न विभागों की ओर से विकास कार्यों से संबंधित स्टाल ,प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख नौगढ़ प्रतिनिधि सुजीत सिंह खंड विकास अधिकारी विकास सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इसमें अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रदर्शनी के माध्यम से अपने-अपने कार्यों और योजनाओं की विशेष उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी गई।मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ योजनाएं संचालित की थी, आज योजनाओं का लाभ सभी लोगों को  मिल रहा है।उन्होंने कहा कि केंद्र की 11 साल और प्रदेश सरकार के 9 साल में पंक्ति में खड़े अंतिम पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम किया गया है।केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर चर्चा करते हुए पशु विभाग द्वारा पशुपालन और पशुओं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में संचालित शैक्षिक कार्यक्रम की जानकारी, बाल विकास परियोजना द्वारा कुपोषण कम करने, समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा किसानों को खेती में मिलने वाली उपलब्धि पीएम किसान सम्मान निधि की जानकारी। अग्रणी बैंक योजना के तहत शुक्ष्म उद्योग सहायता समूह को सशक्त बनाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा स्टालों का अवलोकन किया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad