आलमारी से जेवरात चोरी, पुलिस जांच में जुटी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 18, 2026

आलमारी से जेवरात चोरी, पुलिस जांच में जुटी

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के देल्हना निवासी आशीष चौहान के घर से जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने अपनी आलमारी खोली तो उसमें रखे कीमती जेवरात गायब मिले।चोरी हुए सामान में एक मंगलसूत्र, एक नथिया, एक जोड़ी पायल, एक छाड़ और एक करधनी शामिल हैं। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad