श्री प्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज में उपस्थिति को लेकर हुई मारपीट, प्रबंधक घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 18, 2026

श्री प्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज में उपस्थिति को लेकर हुई मारपीट, प्रबंधक घायल

                         फोटो सांकेतिक 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब - पयागपुर मातलदेई स्थित श्री प्रकाश इंटर कॉलेज में बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे उपस्थिति को लेकर चल रहा विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया ।आरोप है कि कई लोग एकजुट होकर लाठी-डंडा और असलहे के साथ स्कूल परिसर में घुस आए और संचालक व उनके पिता के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्रों में दहशत फैल गई।वादी स्कूल के प्रबंधक प्रकाश सिंह पुत्र केशव प्रसाद निवासी पयागपुर मातलदेई ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि मुंगवार निवासी कई लोग योजना बनाकर विद्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि इन लोगों ने पहुंचते ही उनके पिता केशव प्रसाद से उपस्थिति बढ़ाने को लेकर विवाद शुरू किया और कुछ ही देर में गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आए। शोर-शराबा सुनकर जब प्रकाश सिंह, उनकी माता विमला देवी, अखिलेश कुमार और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे तो हमलावरों ने उन्हें भी घेरकर पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट में प्रकाश सिंह के सर में गंभीर चोट आई, जिससे उनका सर फट गया। वहीं उनके पिता केशव प्रसाद को भी इस हमले में गंभीर चोटें आई हैं।आरोप है कि हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल संचालक अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही अचेत हो गए, जिन्हें बाद में उपचार के लिए भेजा गया। घटना के बाद विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों और अभिभावकों में भी भय का माहौल देखा गया।पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और नामजद व अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं छात्र पक्ष का कहना है कि कक्षा 9 का एक छात्र पिछले कुछ समय से बीमार था और स्कूल नहीं आ पा रहा था। जब वह परिजनों के साथ विद्यालय पहुंचा तो उसके साथ और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad