सुरेंद्र पटेल का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा- विधायक डॉ सुनील पटेल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 20, 2026

सुरेंद्र पटेल का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा- विधायक डॉ सुनील पटेल

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के रमईपुर में अपना दल (एस) के संस्थापक सदस्य स्व0 सुरेंद्र पटेल के 23 वीं पुण्यतिथि पर अपना दल के विधायक डॉ सुनील पटेल, सेवापुरी की विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल व अद कमेरवादी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पटेल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को दोपहर में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर रोहनिया विधायक डॉ० सुनील पटेल ने पार्टी के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि स्वर्गीय सुरेंद्र पटेल का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है। उन्होंने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती देने का कार्य किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।पैदल मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान अद (एस) के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पटेल, राष्ट्रीय सचिव श्यामनारायण पटेल, डॉक्टर उमेश पटेल,राकेश यादव, एडवोकेट हौसिला पटेल, राजेश पटेल, मुन्नालाल पटेल, बृजेश जिलाध्यक्ष महिला मंच दुर्गावती देवी, अनिता पटेल, रीना वर्मा, श्याम बली पटेल, विनोद पटेल इत्यादि लोगों उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad