ब्लॉक सभागार में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोग हुए लाभान्वित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 25, 2026

ब्लॉक सभागार में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोग हुए लाभान्वित

 

चन्दौली चकिया विकास खंड परिसर सभागार में केंद्र के 11 वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न विभागों की ओर से विकास कार्यों से संबंधित स्टाल लगाकर योजनाओं पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव खंड विकास अधिकारी विकास सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इसमें अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से अपने-अपने कार्यों और योजनाओं की विशेष उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी गई।मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ योजनाएं संचालित की थी, आज इन्हीं योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि केंद्र की 11 साल और प्रदेश सरकार के 9 साल में पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम किया गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर चर्चा करते हुए पशु विभाग द्वारा पशुपालन और पशुओं के स्वास्थ्य  के बारे में जानकारी दी गई। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में संचालित शैक्षिक कार्यक्रम की जानकारी, बाल विकास परियोजना द्वारा कुपोषण कम करने, समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा किसानों को खेती में मिलने वाली उपलब्धि पीएम किसान सम्मान निधि की जानकारी। अग्रणी बैंक योजना के तहत शुक्ष्म उद्योग सहायता समूह को सशक्त बनाने की जानकारी दी गई। उद्यमिता विभाग की जानकारी दी गई। पंचायत राज द्वारा ग्राम पंचायत में सचिवालय की स्थापना सचिवालय में इंटरनेट कंप्यूटर पंचायत सहायकों की नियुक्ति ग्रामीणों को घर बैठे सरकारी सेवाएं जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की जानकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई। इस दौरान पंचायत राज विभाग द्वारा प्रोजेक्ट के माध्यम से विकास खंड के अंतर्गत विकास की उपलब्धियों की जानकारी भी दिखाई गई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad