रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग वाराणसी एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सौजन्य से लोहराडीह कपसेठी मेंगुरुवार को चन्द्रावती एजुकेशनल विशेष विद्यालय एवं मानसिक मंदित आश्रय गृह व सह प्रशिक्षण केन्द्र हरसोस, वाराणसी और मालती एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट लोहराडीह, कपसेठी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सैयदराजा चंदौली सुशील सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सीआरसी डायरेक्टर आशीष झा व प्रभारी समन्वयक रमेश सिंह द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर ,मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, छड़ी, कमोड कुर्सी, कुशन कमोड,व्हीलचेयर, गले का बेल्ट ,घुटना का बेल्ट, कमर बेल्ट आदि सहायक उपकरण वितरण किया गया।सहायक उपकरण पाकर वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग जनों का चेहरा खिल उठा।कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत आयोजक अरविन्द कुमार सिंह (प्रबन्ध निदेशक) चन्द्रावती एजुकेशनल ट्रस्ट और अजय कुमार सिंह (प्रबन्ध निदेशक) मालती एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार सिंह प्रबंध निदेशक ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख फुन्नन सिंह, ग्राम प्रधान रमाशंकर यादव, अवनीश कुमार, डब्बू शुक्ला, आनंद सिंह गुड्डू, विनय सिंह, विजय सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment