चंदौली के पीडीडीयू नगर में श्री काली माता पूजा समिति ने एक धार्मिक आयोजन किया। इस दौरान पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ काली माता की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया।कार्यक्रम की शुरुआत गंगाजल से माता रानी के 108 विधि स्नान से हुई,इसके बाद श्रद्धा और भक्ति के माहौल में पूजा-अर्चना संपन्न की गई। नगर भ्रमण के दौरान काली माता की पालकी को पूरे शहर में घुमाया गया। यह यात्रा काली माता मंदिर मुगलसराय से शुरू होकर गल्ला मंडी, अलीनगर डीह बाबा होते हुए नई बस्ती आलू मिल स्थित काली माता मंदिर पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और "जय माता दी" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। पूजा समिति के अध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हुए इस आयोजन में लगभग 5 से 6 हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस आयोजन में महिलाएं और पुरुष भी शामिल हुए। छोटे बच्चों ने बजरंगबली और काली माता रानी का रूप धारण कर रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण किये। कार्यक्रम में अजय जायसवाल, राजेश चौहान, सभासद डबल यादव, सोनू चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला समेत पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मुस्तैद रही, जिससे यह आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment