जिलाधिकारी ने संचारी रोग, स्कूल चलो अभियान रैली को दिखाई हरी झंडी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 1, 2026

जिलाधिकारी ने संचारी रोग, स्कूल चलो अभियान रैली को दिखाई हरी झंडी

 

चन्दौली जनपद में संचारी रोग नियंत्रण / दस्तक अभियान और स्कूल चलो अभियान का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने 01 अप्रैल 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर से इन अभियानों की समीक्षा बैठक कर सफाई सतर्कता की शपथ दिलाई तदोपरांत संबंधित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाई. के. राय ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से विभिन्न विभागों के सहयोग और जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में चंदौली जनपद ने प्रथम स्थान बनाए रखा है। उन्होंने सभी विभागों से दोनों कार्यक्रमों को संयुक्त रूप से चलाने का आग्रह किया।अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि 

स्वास्थ्य और शिक्षा व्यक्ति व समाज की रीढ़ हैं, और ये दोनों कार्यक्रम प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को व्यक्तिगत रूप से इन अभियानों को सफल बनाने के लिए कार्य करने का निर्देश दिया।बैठक मे जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक ब्लाक के संवदेनशील गाँवों में ग्राम प्रधान के माध्यम से एण्टीलार्बल का छिड़काव कराया जाय। प्रत्येक ग्राम में सफाई कर्मी गाँवों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें, कहीं भी अनावश्यक जल जमाव न होने पाए जिससे मच्छर का लार्वा न पनपे। उन्होंने नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत नालियों में एंटीलार्वा का छिड़काव एवं फागिंग का कार्य सुनिश्चित कराये।स्वास्थ्य और शिक्षा अभियानों को एकीकृत करते हुए, जिलाधिकारी ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे संचारी रोगों की लाइन लिस्ट तैयार करते समय घर-घर जाकर यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। यदि कोई बच्चा स्कूल नहीं जाता है, तो उसकी सूची बनाकर प्रभारी चिकित्साधिकारी के माध्यम से बेसिक शिक्षा अधिकारी तक पहुंचाई जाए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालय में नए शिक्षा सत्र 2026-2027 को लेकर उपस्थित  छात्रों को किताबें दी तथा राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को  सम्मानित किया।इस अवसर डी आई ओ एस देवेंद्र सिंह, बी एस ए सचिन कुमार, डी पी ओ आई सी डी एस राजकपूर सहित  संचारी रोग से संबंधित सभी विभागों के अधिकारीगण और अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad