चंदौली जिले की नौगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के कौवा घाट पुल के रास्ते मधुपुर ले जाए जा रहे मोटरसाइकिल सवार गांजा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कौवा घाट पुल मोड़ के पास से एक मोटरसाइकिल से 14.739 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के आधार पर थाना नौगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 37/26 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है। पुलिस से पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवकों ने बताया कि हम दोनों अपने गांव के बगल वाली पहाड़ी के रास्ते सस्ते दाम पर गांजा खरीद कर महंगे दामों पर मधुपुर और उसके आसपास गांवों में बेचते हैं, और जो लाभ होता है उस पैसे को आपस में बराबर-बराबर बांट लेते हैं।पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के नाम पप्पू यादव ग्राम सेमरा थाना चैनपुर जनपद भभुआ बिहार और शौकत सिंह निवासी ग्राम सेमरा थाना चैनपुर जनपद भभुआ बिहार बताया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ प्रमोद कुमार यादव, उप निरीक्षक हंसराज मिश्र, उपनिरीक्षक अभय सिंह, हेड कांस्टेबल रामजनम गुप्ता, हेड कांस्टेबल परशुराम, हेड कांस्टेबल रमेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबल असगर खां, हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह शामिल रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment