तीन दिवसीय प्रज्ञान 2026 कार्यक्रम में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन,हुए सम्मानित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 13, 2026

तीन दिवसीय प्रज्ञान 2026 कार्यक्रम में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन,हुए सम्मानित

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के पयागपुर मातलदेई स्थित श्री प्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज एवं एसपी जीनियस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बीएचयू में आईटीआई एवं आईएससी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'प्रज्ञान 2026' कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रोचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।कॉलेज के सचिव इंजीनियर प्रकाश सिंह ने बताया कि बीएचयू में आयोजित तीन दिवसीय प्रज्ञान कार्यक्रम में श्री प्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज एवं एसपी जीनियस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मॉडल एवं पोस्टर मेकिंग तथा स्पीड टेस्ट की रोचक प्रस्तुति पेश किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस विद्यालय के छात्रों ने नगरीय क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों को मात देकर शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका मन मोह लिया। जिससे विद्यालय परिवार एवं अभिभावक गण सहित क्षेत्र वासियो में उत्साह एवं आत्म बल का प्रवाह देखने को मिला।जिसको लेकर विद्यालय परिसर में प्रबंधक श्रीमती विमला प्रसाद ,सचिव इंजीनियर प्रकाश सिंह एवं प्रधानाचार्य रीता पटेल ने इस कठिन प्रतिस्पर्धा में छात्रों द्वारा किए गए मेहनत और रचनात्मकता हेतु सभी प्रतिभागी छात्रों का सराहना किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उत्साह वर्धन किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad