हाईवे पर खड़ी ट्रक के पीछे टैंकर तथा कंटेनर ट्रक टकराए,चालक घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 29, 2026

हाईवे पर खड़ी ट्रक के पीछे टैंकर तथा कंटेनर ट्रक टकराए,चालक घायल

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।वीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास हाईवे पर मंगलवार को भोर में लगभग 4 बजे ब्रेक फेल होने के कारण हाईवे के किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से अनियंत्रित होकर टैंकर टकरा गया।इस दौरान टैंकर के पीछे आ रहे कंटेनर ट्रक भी अनियंत्रित होकर टैंकर में टकरा मार दिया।जिसके दौरान एक दूसरे में टकराने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गये और चालक घायल हो गए। जिसके दौरान हाइवे पर लगभग एक घंटा आवागमन बाधित रहा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजातालाब पुलिस ने हादसे में घायल टैंकर चालक अवधेश यादव निवासी  जाल्हूपुर वाराणसी को एंबुलेंस द्वारा ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस तथा एनएचआई विभाग के कर्मचारियों ने क्रेन द्वारा उक्त तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे लगाकर सुचारू रूप से आवागमन चालू कराया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad