जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 24, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

 

चन्दौली जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला का समय पर पंजीकरण एवं सुरक्षित प्रसव संस्थागत रूप से कराया जाए। उन्होंने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को शत-प्रतिशत लक्ष्य के साथ संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी बच्चा एवं गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे।जिलाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान में सुधार लाने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि उनका मानदेय समय से एवं बढ़े हुए स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्राम स्तर पर कार्य में शिथिलता बरतने वाली निष्क्रिय आशाओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनकी सेवा समाप्त करने तथा उनके स्थान पर नई आशाओं की भर्ती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) पर ओपीडी सेवाओं को बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिससे उच्च स्वास्थ्य केंद्रों पर अनावश्यक दबाव कम हो। जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से कहा स्वास्थ्य विभाग में सेवा भाव से कार्य करना एक अत्यंत नेक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में, आपके कार्यों का सीधा असर आम जनता के जीवन पर पड़ता है। जिलाधिकारी ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं को मरीजों के लिए सुलभ और किफायती बनाया जाय, जिलाधिकारी ने विशेषकर गरीबों के लिए समय पर जांच और इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।और सरकारी योजनाओं (जैसे आयुष्मान भारत, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) को ईमानदारी से धरातल पर उतारने हेतु निर्देश दिए। मरीजों की समस्याओं को समझते हुए, उन्हें निस्वार्थ भाव से उपचार दिया जाय।जिलाधिकारी ने कहा स्वास्थ्य सेवा को और बेहतर मरीजों तक उपलब्धता बेहतर बनाने के लिये जिले में CSR गतिविधियों के समन्वय से किया जायेगा इसके लिए सीएचसी/पीएचसी के अधिकारी को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनजागरूकता बढ़ाने, सर्वे कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रभावी रणनीति अपनाई जाए। बैठक के अंत में स्वास्थ्य विभाग में टेली कंसंटेंट से मरीजों को बेहतर इलाज देने पर जनपद के आधा दर्जन कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र सौपा गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad