गोवर्धन पूजा समिति की पूर्व अध्यक्षा स्वर्गीय विमला ग्वाल को दी गई श्रद्धांजलि - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 12, 2026

गोवर्धन पूजा समिति की पूर्व अध्यक्षा स्वर्गीय विमला ग्वाल को दी गई श्रद्धांजलि

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी।गोवर्धन धाम पर श्रृंगार आरती के पश्चात एक शोक सभा संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता गोवर्धन पूजा समिति अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू तथा संचालन पूर्व महामंत्री पारस यादव पप्पू ने किया।शोक सभा में गो.पू.स. की पूर्व अध्यक्षा स्व. विमला ग्वाल को सभी उपस्थित जनों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। जिसमें प्रमुख रूप से गोवर्धन पूजा समिति ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष गोपाल यादव, मुन्नालाल एडवोकेट इं. अशोक यादव ,जितेंद्र यादव, राष्ट्रीय कवि जयशंकर, राजेश अहिर,आनंद प्रकाश तिवारी ,सपा नेत्री  पूजा यादव,अजय यादव अज्जू मोती लाल यादव, धनंजय यादव,अभय स्वाभिमानी, भोला यादव,श्यामू यादव अशोक यादव आदि वक्ताओं द्वारा विमला ग्वाल के जीवन पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में पुरुष एवं महिलाओं की गरिमामय उपस्थिति रही।सभी ने मृतक आत्मा की शांति एवं उनके परिवार को शक्ति प्रदान करने के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर गोवर्धन धारी से प्रार्थना किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad