चन्दौली- थाना मुगलसराय पर दिनांक 14 अप्रैल को पंजीकृत मु.अ.सं. 169/2026 धारा 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित नाबालिग बच्चों की बरामदगी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आकाश पटेल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा तत्परता एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए प्राप्त लोकेशन के आधार पर जनपद गाजीपुर पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया। त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप मात्र 24 घंटे
के भीतर 03 नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया।उक्त उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा आज क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह को प्रशस्ति पत्र दें कर सम्मानित किया गया।पुलिस अधीक्षक ने टीम की कार्यकुशलता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता जनपद पुलिस की सजगता, संवेदनशीलता एवं प्रभावी पुलिसिंग का प्रतीक है।Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com


No comments:
Post a Comment