कॉमरेड रामदुलार सिंह के स्मारक पर झंडा फहराकर मनाया शहादत दिवस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 15, 2026

कॉमरेड रामदुलार सिंह के स्मारक पर झंडा फहराकर मनाया शहादत दिवस

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चोलापुर क्षेत्र के मुरली बाजार में  मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जुझारू नेता कामरेड रामदुलार सिंह के स्मारक पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराकर तथा उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनका शहादत दिवस मनाया। जिसके दौरान वक्ताओं ने बताया कि रामदुलार सिंह का जन्म चोलापुर क्षेत्र के खनुआन गांव में एक सामान्य किसान परिवार में रामचरित्र सिंह के घर हुआ था।मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल होने के बाद क्षेत्र में गांव सभा की जमीनों और पुलिस दमन के खिलाफ जनता के सहयोग से जो आंदोलन चला इससे उन्हें जो ख्याति प्राप्त हुई, उससे वे चोलापुर क्षेत्र के सामंती लोगों के आंख की किरकिरी बन गये। इन्हीं कारणों से 14 अप्रैल 1985 को मुरली बाजार में कॉमरेड रामदुलार सिंह की सामंतियों ने दिनदहाड़े हत्या कर दी। हर साल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता नेता, वामपंथी दलों के नेतागण, दूसरे सामाजिक कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग मुरली बाजार में उनके स्मारक पर इकट्ठा होकर अपने नेता को याद करते हुए उनके अधूरे काम को पूरा करने का संकल्प लेते हैं। गोष्ठी को रामजी सिंह, भोलानाथ यादव, लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, शिवशंकर शास्त्री, कैलाश विश्वकर्मा, अमरनाथ राजभर, रामकिशुन यादव, अमरनाथ सिंह, दूधनाथ राजभर, शिवशंकर मौर्य, लक्ष्मी नारायण सिंह आदि लोगों ने कामरेड रामदुलार सिंह के त्याग और बलिदान के बारे में चर्चा करते हुए उनको याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामउजागिर मौर्य और संचालन श्रीप्रकाश वर्मा ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad