चन्दौली किसान विकास मंच और किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने गेहूं बिक्री की समस्यायों पर जिलाधिकारी और डिप्टी आरएमओ राघवेन्द्र सिंह तथा उप सहकारिता निबंधक से काफी देर तक बोरों के नदारद होने और किसान आईडी में एक मौजे के इतर गाटों के नहीं जुड़ने की समस्या पर सवाल किया। किसान नेता राधेश्याम पांडेय और रतन सिंह ने शहाबगंज ब्लॉक अंतर्गत क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग किया।पारसनाथ विश्वकर्मा ने जिले में आगजनी से जले हुए गेहूं के मुआवजे की मांग को प्रमुखता से उठाया।किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने मूसाखांड बांध के पानी को संरक्षित करने के लिए तीन गेट कीपरों की स्थाई नियुक्ति की मांग किया ताकि कोई भी अवांछनीय तत्व गेट को उठाकर पानी बर्बाद न कर सके।खखड़ा ड्रेन,केरायगांव ड्रेन और शिकारगंज उचेहरा माइनर की सफाई करने के लिए बंधी डिवीजन के अधिशासी अभियंता को चेताया। जंगली सूअर बंदर भालू मैदानी इलाकों में आकर किसान की फसल और जान माल को बर्बाद कर रहे हैं इसके लिए वन बिभाग के रेंजर से कहा कि जंगलों में फलदार बृक्ष वन विभाग को लगाना चाहिए वर्ना भोजन के तलाश में जंगली पशु खेती बाड़ी और जान माल बर्बाद कर देंगे।जिलाधिकारी और एडीम न्यायिक ने इन विषयों पर संबंधित विभागों को समस्याओं के निवारण हेतु आदेश दिया।इस कार्यक्रम में बहुत किसान सम्मिलित थे जिसमें प्रमुख रूप से राधेश्याम पांडेय,जय सिंह, रतन सिंह, कमलेश सिंह, राजेश उपाध्याय, पारसनाथ विश्वकर्मा, सारनाथ सिंह, गोपाल सिंह, दीनानाथ श्रीवास्तव इत्यादि बहुत से किसान मौजूद रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment