चन्दौली जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर, 15 अप्रैल 2026 को बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने चंदौली के विकास खण्ड बरहनी में दो मान्यता प्राप्त विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मैरी एजुकेशन एकेडमी बगही विद्यालय में पाया गया कि विद्यालय की मान्यता कक्षा-01 से 08 की है, किन्तु निरीक्षण में पाया गया कि कक्षा 9 से 10 की भी कक्षाएं संचालित हो रही है, जिसके सम्बन्ध में प्रबन्धक / प्रधानाध्यापक से वार्ता करने पर यह ज्ञात हुआ कि उनका नामांकन अन्य विद्यालयों में है। लेकिन कक्षाएं विद्यालयों में संचालित होती है एवं ज्ञान दीप एजुकेशन एकेडमी सोगई रोड सैयदराजा विद्यालय में पाया गया कि विद्यालय की मान्यता कक्षा- 01 से 05 की है, किन्तु निरीक्षण में पाया गया कि कक्षा 6 से 8 की भी कक्षाएं संचालित हो रही है, जिसके सम्बन्ध में प्रबन्धक / प्रधानाध्यापक से वार्ता करने पर यह ज्ञात हुआ कि उनका नामांकन अन्य विद्यालयों में है। लेकिन कक्षाएं विद्यालयों में संचालित होती है।बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दोनों विद्यालयों को निर्देशित किया गया कि जिन कक्षाओं की मान्यता है उन्ही कक्षाओं का संचालन किया जाए के साथ ही विद्यालयों को नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जा रही है। उक्त के पश्चात भी अगर बिना मान्यता के कक्षाएं संचालित पाई जाती है तो नियमानुसार विधिक/ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment