जनगणना-2027 मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कराए गए कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 25, 2026

जनगणना-2027 मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कराए गए कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

चन्दौली जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में राष्ट्रीय महत्व के समयबद्ध जनगणना-2027 विषयक जिला स्तरीय समन्वय समिति से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा व ससमय पूर्ण कराने के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है।जनगणना करते समय सभी बिन्दुओं को त्रुटिरहित तरीके से पूर्ण करें। इस दौरान किसी की शिकायत प्राप्त होती है या किसी भी प्रकार का सहयोग प्राप्त नहीं होता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार शख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी,जिसके जिम्मेदार ओ खुद होंगे। बैठक के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी सकलडीहा द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा कठोर चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी कार्यशैली में सुधार लाते हुए प्रगति ठीक करें ताकि निर्धारित समय में कार्य को पूर्ण किया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि आपसी तालमेल बेहतर रखते हुए टीम भावना से कार्य करें तो निश्चित ही प्रगति अच्छी प्राप्त होगी।

उन्होंने ने कहा कि जनपदवासी सक्रिय सहभागिता करते हुए सहयोग करें लोगों को जनगणना के बारे में जागरूक करें कोई भी व्यक्ति जनगणना के दौरान किसी भी तथ्य को छुपाए नहीं खुल के बताए ।इस दौरान अपर जिलाधिकारी रतन वर्मा, समस्त उप जिलाधिकारीगण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad