विधायक ने 6.90 करोड़ की 20 सीसी रोड व इंटरलॉकिंग कार्यों का किया शिलान्यास - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 23, 2026

विधायक ने 6.90 करोड़ की 20 सीसी रोड व इंटरलॉकिंग कार्यों का किया शिलान्यास

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 में रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में विकास की कड़ी को गति प्रदान करते हुए शनिवार को चितईपुर में वार्डों में 6.90 करोड़ रुपये की लागत के 20 इंटरलॉकिंग एवं सी.सी. रोड के नव निर्माण कार्यों का शिलान्यास मुख्य अतिथि हंसराज विश्वकर्मा, राज्य मंत्री, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (उ.प्र. सरकार) एवं विशिष्ट अतिथि रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने संयुक्त रूप से विधिवत हवन पूजन के साथ शिलापट्ट का अनावरण कर किया। राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा तथा रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने सरकार द्वारा विकास कार्य एवं विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत स्थानीय लोग तथा सभी पार्षदों ने किया।कार्यक्रम के अंत में उक्त दोनों अतिथियों द्वारा शहरी  आवास योजनांतर्गत पात्र लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।इस अवसर पर पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू,पार्षद सुशीला पटेल, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल पटेल ,पार्षद प्रतिनिधि श्री राम सिंह,कल्लू पहलवान, पार्षद प्रतिनिधि अजय कुमार बिंद, पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र पटेल, पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश पटेल मल्लू , पार्षद रविंद्र सोनकर, मनोनीत पार्षद कमलेश पाल, जयप्रकाश सिंह, जितेंद्र केशरी व मिलन मौर्य, प्रदीप प्रजापति ,सुधीर प्रजापति राजू,अजय विश्वकर्मा, अजीत पटेल, विनय कुमार पटेल,श्यामबली पटेल,अजीत यादव, बिहारी पटेल, सतीश विश्वकर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad