चन्दौली डीडीयू नगर। 21 से 28 मई तक वियतनाम में होने वाले अंडर-23 एशिया चैंपियनशिप के लिए कृष्णकांत यादव को भारतीय कुश्ती दल (ग्रीको रोमन) का कोच चुना गया है। यादव के कोच बनाए जाने पर चन्दौली जनपद में परिवार, कुश्ती खिलाड़ियों व उनके जानने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ अध्यक्ष करण, महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने कोच समेत भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। जनपद के ग्राम सभा सरायछोटू निवासी अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान कृष्णकान्त यादव एशियाई मेडलिस्ट हैं और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के बरेली केन्द्र पर तैनात हैं। यह दूसरा मौका है जब भारतीय कुश्ती दल के कोच की जिम्मेदारी पहलवान कृष्णकान्त को दी गई है। इस अवसर पर पिता बाढ़ू यादव, माता धनी देवी, गुरु मनोहर पहलवान ने आशीर्वाद एवं भाई विजय कुमार यादव, शिवअसारे यादव, राजकुमार यादव, ओमवीर पहलवान, सुरेंद्र पहलवान अंतर्राष्ट्रीय पहलवान चंदन यादव, बृजनाथ यादव, अजीत प्रधान, राजेंद्र यादव आदि ने बधाईयां व शुभकामनाएं दी हैं।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment