समाजवादी पार्टी का आरोप मजदूर विरोधी है-का०शम्भूनाथ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 18, 2026

समाजवादी पार्टी का आरोप मजदूर विरोधी है-का०शम्भूनाथ

 

सीपीएम की बैठक में की गई निन्दा  

चकिया चन्दौली भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी चन्दौली की बैठक राज्य परवेक्षक डा०हीरालाल यादव की देखरेख में बुद्धनगर स्थिति पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई।बैठक में सीपीएम के जिला सेक्रेटरी शम्भू नाथ सिंह ने विगत दिनों क्षेत्र में कथित खनन को लेकर हुए बवाल के बावत बताया कि 9 मई को वन विभाग और चकिया पुलिस द्वारा अलीपुर भँगड़ा ग्राम मे मिट्टी खुदाई का कार्य कर रही एक जेसीबी और ट्रैक्टरों को पकड़ लिया था। वन विभाग व पुलिस का कहना था कि अवैध खनन किया जा रहा था वहीं जेसीबी मालिक व किसान का कहना रहा कि अपनी भूमिधरी जमीन से मिट्टी निकाल रहे थे। दोनों पक्ष आरोप-प्रत्यारोप एक दूसरे पर लगाए। जेसीबी मालिक जो समाजवादी पार्टी के नेता हैं,उनकी मदद के लिए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक द्वारा पूरे प्रकरण की जांच करने के बजाय यह मांग उठाई जाने लगी कि पहाड़ क्षेत्र में अवैध खनन पुलिस, वन विभाग और खनन माफियाओं की मिलीभगत से हो रहा है। समाजवादी पार्टी का यह आरोप मजदूर विरोधी है, जिन पहाड़ों पर खनन का जिकर समाजवादी पार्टी कर रही है, पच्चीसों गांव के सैकडों मजदूर परिवार रजगत के जमाने से पत्थर तोड़ने का कार्य करते चले आ रहे हैं। पहले वन विभाग द्वारा मज़दूरों को छोटी-छोटी खदानों को लीज पर आवंटित किया जा रहा था, वर्ष 1980 में लीज जारी करना बंद कर दिया गया। जबकि इन्हीं पहाडों से सटे हुए मिर्जापुर जिले के पहाडियों पर लीज प्रक्रिया यथावत जारी है।कहा कि हमारी पार्टी समाजवादी पार्टी के मजदूर विरोधी रवैये का निन्दा करती है और पूरे प्रकरण की जाँच के बाद ही किसी के खिलाफ कार्यवाई की मांग करती है। किसी भी निर्दोष को बेगुनाह मुकदमें में प्रशासन द्वारा  फँसाया ना जाय।बैठक के दौरान गुलाब, लालचंद एड०, राजेन्द्र यादव,चौथी, भृगुनाथ,लालमनि देवी, जयनाथ, नन्दलाल सहित कई लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad