रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी सोनभद्र शिक्षा को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में बदलाव लाने की दिशा में अवादा फाउंडेशन लगातार काम कर रहा है। इसी क्रम में सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम खोड़ैला के कक्षा 6 से 11 तक के 93 छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।जिन बच्चों को प्रतिदिन कई किलोमीटर जंगल और दुर्गम रास्तों से पैदल विद्यालय जाना पड़ता था, अब साइकिल मिलने से उन्हें राहत मिलेगी। इससे नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और पढ़ाई के प्रति रुचि भी बढ़ेगी।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अवादा फाउंडेशन ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है।अवादा फाउंडेशन की निदेशक ऋतु पटवारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि ग्रामीण और जनजातीय समुदायों के जीवन में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन लाना है। शिक्षा के माध्यम से बच्चों का भविष्य सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।अवादा एनर्जी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अजय शुक्ला ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ना और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज के विकास के लिए जरूरी है। साइकिल वितरण जैसी पहल बच्चों का आत्मविश्वास और शिक्षा दोनों मजबूत करेगी।
कार्यक्रम में 150 से अधिक विद्यार्थी, अभिभावक और ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि साइकिल मिलने से बच्चे नियमित स्कूल जा सकेंगे। ग्राम खोड़ैला के जगराम ने कहा कि पहले बच्चों को जंगल के रास्तों से पैदल जाना पड़ता था, अब पढ़ाई आसान हो जाएगी। राजकुमार ने कहा कि फाउंडेशन के प्रयासों से बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है और गांव में जागरूकता बढ़ रही है।फाउंडेशन क्षेत्र में विद्यालयों का जीर्णोद्धार, पेयजल व्यवस्था, डिजिटल शिक्षा, टैबलेट वितरण, निःशुल्क कोचिंग, स्वास्थ्य शिविर, सोलर स्ट्रीट लाइट और महिला सशक्तिकरण के कार्य भी कर रहा है। इससे शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है।कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, भीतर-बाहर खेल, गुब्बारा प्रतियोगिता, समूह गायन और समूह नृत्य जैसी गतिविधियां हुईं। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास से भाग लिया।कार्यक्रम में अवादा फाउंडेशन के सीनियर मैनेजर महेश माथुर, अजय शुक्ला, प्रफुल्ल कुमार, निखिल उत्तम, राहुल पटेल, विश्वजीत सहित अन्य अधिकारी, स्थानीय ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment