रोमांचक मुकाबले में हराकर जीता खिताब, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 9, 2026

रोमांचक मुकाबले में हराकर जीता खिताब, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व

 

संस्कृति यादव बनीं अंडर-11 गर्ल्स चैंपियन

रिपोर्ट -शैलेन्द्र यादव

सीतापुर दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में आयोजित यू.पी. स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप के अंतर्गत शनिवार को अंडर-11 गर्ल्स वर्ग की प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। प्रयागराज की प्रतिभाशाली खिलाड़ी संस्कृति यादव ने अंतिम चक्र में वाराणसी की आंशी त्रिपाठी को कड़े मुकाबले में पराजित करते हुए 5.5 अंकों के साथ खिताब अपने नाम कर लिया।

प्रतियोगिता में गोरखपुर की दीपांजली श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 अंकों के साथ उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं बिजनौर की गौरी त्यागी और वाराणसी की परीक्षिता दुबे ने समान 4.5-4.5 अंक अर्जित किए, लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर गौरी त्यागी को तीसरा एवं परीक्षिता दुबे को चौथा स्थान मिला।मुरादाबाद की इनाया आज़म अंतिम चक्र में जीतती हुई बाजी गंवा बैठीं, जिसके चलते उन्हें पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा।प्रतियोगिता के शीर्ष दो स्थानों पर रहने वाली संस्कृति यादव और दीपांजली श्रीवास्तव अब आगामी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।वहीं दूसरी ओर अंडर-15 ओपन वर्ग में चार चक्रों की समाप्ति के बाद गौतम बुद्ध नगर के अयान त्रिखा, प्रयागराज के याकूब हुसैन तथा वाराणसी के शिवाय सिंह 4-4 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।बिजनौर के स्पर्श कुमार एवं गोरखपुर के रक्षित शेखर द्विवेदी 3.5-3.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।इसके अतिरिक्त प्रग्नेय बघेल, आदित्य गुप्ता, लक्ष्य निगम, रुद्र प्रताप श्रीवास्तव, सात्विक श्रीवास्तव, विवान वरुण, पर्व चौधरी, अयांश सिंह, अर्जुन वर्मा, नंदीश, अर्नव त्यागी, प्रणव रस्तोगी, सोहम मित्तल, विवान गर्ग एवं दिव्य मोहन 3-3 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad