रिपोर्ट -शमशेर चौधरी
चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चकिया तिराहे पर पुलिस बूथ के बगल स्थित शराब दुकान में चोरों ने शटर को तोड़ कर चोरी के वारदात को अंजाम दिया। शटर तोड़कर चोर लगभग 80से 90 हजार रुपए नगद व महंगी शराब की बोतलें उड़ा ले गए। पूरी घटना की वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सुबह दुकान मालिक को घटना की जानकारी हुई तो तुरंत चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है। वहीं दुकान संचालक ने बताया कि हमारे दुकान में ये तीसरी बार चोरी हुई है,जिससे हमें लगातार लाखों का नुकसान हो रहा है। शहर में हो रही लगातार चोरी और छिनैती से नगर के लोगों में भय बना हुआ है। शराब व्यापारी ने बताया कि हमने अपने यहां हुई चोरी की सूचना हर बार पुलिस को दी लेकिन अभी तक चोर पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

No comments:
Post a Comment