उपजाऊ कृषि भूमि अधिग्रहण करने की आशंका पर प्रधानमंत्री से गुहार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 30, 2026

उपजाऊ कृषि भूमि अधिग्रहण करने की आशंका पर प्रधानमंत्री से गुहार

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब तहसील के अंतर्गत 13 गांवों की अत्यधिक उपजाऊ कृषि भूमि के संभावित अधिग्रहण को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश और अनिश्चितता का माहौल है। इस गंभीर मुद्दे पर समाजसेवी सुबेदार यादव ने जिला प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि स्थानीय अधिकारियों की रिपोर्टिंग के कारण हजारों अन्नदाताओं की आजीविका और उनका भविष्य संकट के साए में वाराणसी के 13 गांव की उपजाऊ जमीन संभावित भूमि अधिग्रहण की मार झेल रहे इन गांवों में मुख्य रूप से बरकी, सकलपुर, रामपुरखास, दिलावरपुर, चकसोनबरसा, देवापुरखुर्द, भीषमपुर, डोमनपुर, लालपुर, अरका, कंसरायपुर, डेकहा और करधना शामिल हैं। सुबेदार यादव का कहना हैं कि इन गांवों की भूमि बेहद उपजाऊ और बहुफसली है जो न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए कृषि और आजीविका का मुख्य स्रोत भी है। ऐसी जमीनों का गैर-कृषि कार्यों के लिए अधिग्रहण करना पूरी तरह से आत्मघाती कदम है।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए समाजसेवी सुबेदार यादव ने प्रधानमंत्री के कार्यालय पर पहुंचकर पत्र के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री मोदी से इस पूरे प्रकरण में तुरंत हस्तक्षेप करने की भावुक अपील की।कहा गया कि किसान इस देश की रीढ़ हैं। विकास के नाम पर उनकी मर्जी के खिलाफ, उनकी उपजाऊ और जीवनदायिनी भूमि को छीनना किसी भी दृष्टिकोण से न्यायसंगत नहीं है। हमारा प्रधानमंत्री जी से विनम्र अनुरोध है कि वे अपने संसदीय क्षेत्र के इन बेबस किसानों के दर्द को समझें और इस पूरे मामले का स्वतः संज्ञान लें।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad