सरकार व वीडीए के बुद्धि शुद्धि के लिए हरसोस के प्रभावित किसानों ने कलश यात्रा के साथ किया यज्ञ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 22, 2026

सरकार व वीडीए के बुद्धि शुद्धि के लिए हरसोस के प्रभावित किसानों ने कलश यात्रा के साथ किया यज्ञ

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव   

वाराणसी सेवापुरी।हरसोस गांव में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ हरसोस, गंजारी ,हरपुर गांव के प्रभावित किसानों ने एकजुट होकर मंगल बाबा के मंदिर पर शुक्रवार को सुबह सरकार तथा वीडीए के बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ तथा कलश यात्रा निकाली गयी।हवन यज्ञ कार्यक्रम में प्रभावित किसानों के साथ दिल्ली के किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं नेता सदन विपक्ष आम आदमी पार्टी  अनिल झा भी शामिल हुए। कलश यात्रा मंगल बाबा परिसर से शुरू होकर डीह बाबा सहित गांव के सभी देव स्थलों से होते हुए पूरे ग्राम सभा का परिक्रमा कर पुनः मंगल बाबा पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जिसमें  क्षेत्र की लगभग हजारों महिलाओं सहित प्रभावित किसानों ने भाग लिया। जिसके दौरान उक्त तीनों प्रभावित गांवों में फायर ब्रिगेड के जवान, पीएससी व पुलिस बल के साथ छावनी में तब्दील हो गया जिसके दौरान एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव सहित  कई थानों के पुलिस बल गांव के चप्पे चप्पे पर तैनात रहे। पीएसी बल के साथ तैनात रही पुलिस ने प्रभावित किसानों को रिंग रोड के सटे गंजरी स्टेडियम के पास गांव के बुढ़वा महादेव मंदिर पर लोगों को जाने से मना कर दिया पुलिस के इस निंदनीय रवैया से गांव के लोग मर्माहत और मायूस हो गए। पुलिस की मौजूदगी में प्रभावित किसानों ने अपना कार्यक्रम संपन्न किया। प्रभावित किसानों ने शासन तथा प्रशासन के इस रवैया का घोर निंदा किया। प्रभावित किसान विनय कुमार मौर्य ने बताया कि यहां की बहू फसली जमीन को सरकार द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर हम किसान भुखमरी के शिकार तथा भूमिहीन हो जाएंगे जिसको लेकर हम प्रभावित किसानों ने यज्ञ तथा कलश यात्रा कर सांकेतिक विरोध किया। इस दौरान प्रमुख रूप से कमलेश पटेल ,अजीत पटेल,अरविंद पटेल, विकास पटेल, राजेश प्रजापति,एडवोकेट उपेंद्र नारायण, रामरति पटेल, ममता विश्वकर्मा, आरती पटेल, फूल कुमारी, ज्योति पटेल ,दुर्गावती देवी सहित सैकड़ों प्रभावित किसान गण शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad