रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब।भैरव तालाब स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में "शारीरिक शिक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य "विषय पर विशेष आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रोफेसर आशीष सिंह शारीरिक शिक्षा विभाग, केंद्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार गया थे ।उन्होंने अपने संबोधन ने कहा कि आज शारीरिक शिक्षा के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने की आवश्यकता है मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखकर सभी प्रकार के मनोविकारों से बचा जा सकता है तभी तनाव रहित रोग रहित जीवन की कल्पना की जा सकती है।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक तोयज कुमार सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को अंग वस्त्रम भेंट कर स्वागत किया गया तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आशुतोष कुमार सिंह जी द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर रणधीर सिंह शारीरिक शिक्षा विभाग रहे तथा कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कृपाशंकर पाठक ने किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक कर्मचारी छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment