सड़क दुर्घटना में घायल साइकिल सवार मजदूर की इलाज के दौरान हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 20, 2026

सड़क दुर्घटना में घायल साइकिल सवार मजदूर की इलाज के दौरान हुई मौत

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगापुर चौकी अंतर्गत केसरीपुर स्थित भास्करा तालाब के पास हाईवे पर चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी थी।जिसमें केसरीपुर भड़हा निवासी कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गये।स्थानीय लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर स्थित रिलाइफ केयर हॉस्पिटल रेफर कर दिया।ऑपरेशन के 72 घंटे बाद भी युवक की हालत नाजुक बनी हुई थी। बुधवार को इलाज के दौरान कमलेश प्रजापति की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही केसरीपुर भड़हा गांव में मातम पसर गया। पिता बीरबल प्रजापति, माता बदामा देवी और पत्नी सुषमा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसके तीन बच्चे हैं—पुत्री दीक्षा 7 वर्ष, परी 5 वर्ष और पुत्र शिवा डेढ़ वर्ष का है।मृतक बढ़ई का काम करता था। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad