विगत 12 दिवस में 4,194 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही कर 75 लाख 71 हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया
चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु "विशेष अभियान" चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज यातायात पुलिस द्वारा आलमपुर व चंधासी कोयला मंडी एवं जनपद के अन्य प्रमुख मार्गों पर अवैध पार्किंग और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस टीम ने सड़कों पर आवागमन बाधित करने वाले और नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाले वाहनों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की। इस अभियान के दौरान आज 21 मई को नो पार्किंग में 324 वाहनों के विरूद्ध चालान, 06 वाहनों को सीज व ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से शराब का सेवन करने वाले 01 वाहन चालक के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गई, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले कुल 85 सहित कुल 566 वाहनों का चालान कर 9,35,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। विगत 12 दिवस में 4,194 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही कर 75 लाख 71 हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया।
ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के साथ-साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, मादक पदार्थों एवं शराब का सेवन कर वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक भी किया गया।

No comments:
Post a Comment