गलत दिशा से आने वाले वाहनों का हुआ चालान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 22, 2026

गलत दिशा से आने वाले वाहनों का हुआ चालान

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार शुक्रवार को देर शाम को मोहन सराय हाईवे स्थित ओवर ब्रिज के नीचे चौराहे पर एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा तथा चौकी इंचार्ज मोहन सराय अमिर बहादुर सिंह व उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने मोहन सराय अदलपुरा मार्ग से हाईवे ओवर ब्रिज से होते हुए गंगापुर रोड तक पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च कर लोगों को यातायात के नियमों को पालन करने हेतु जागरूक किया। उसके उपरांत मोहन सराय हाईवे ओवरब्रिज के नीचे चेकिंग अभियान के तहत गलत दिशा से आने वाले कुल 9 वाहनों के विरुद्ध चालान की कारवाई की गई। जिसके दौरान स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि मोहनसराय चौराहे से उस पार 100 मीटर की दूरी जाने के लिए 5 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ रहा है। जबकि सर्विस रोड पर दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन होना चाहिए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad