कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर उप-निरीक्षक निलंबित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 23, 2026

कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर उप-निरीक्षक निलंबित

 

चंदौली पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल द्वारा कर्तव्यों के प्रति स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता एवं उच्चाधिकारीगणों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में एक उप-निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। थाना कोतवाली, जनपद चन्दौली में नियुक्त उ०नि०ना०पु० संजय कुमार के विरुद्ध एक आवेदक द्वारा गंभीर शिकायत की गई थी, आवेदक ने अवगत कराया कि दिनांक 20 मई को करीब 4 बजे उनके मोबाइल फोन को कुछ लोगों ने झपट लिया था। पीड़ित द्वारा सूचना देने के बावजूद उक्त उप-निरीक्षक संजय कुमार द्वारा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन नहीं किया गया। प्रकरण में अपने उच्चाधिकारियों को सूचना देने एवं एफ०आई०आर० दर्ज करवाने के बजाय उन्होंने आवेदक पर दबाव बनाया कि वे चोरी या छिनैती की बात न कहें और केवल मोबाइल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराएं। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपों की गंभीरता के दृष्टिगत उप-निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय जांच आसन्न की गई है। निलंबन अवधि के दौरान वह पुलिस लाइन, चन्दौली से सम्बद्ध रहेंगे।  

पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने स्पष्ट किया है कि जनता की शिकायतों पर तत्काल और उचित कानूनी कार्रवाई न करना तथा कर्तव्यों के प्रति अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad