चकिया चन्दौली नगर पंचायत के मुहम्मदाबाद पुल के पास स्थित कृभको खाद गोदाम से किसानों को कृभको प्रभारी द्वारा किसी भी तरह की एक बोरी खाद पर एक पैकेट (जैविक)खाद को जबरदस्ती थोपने से क्षेत्रीय किसानों में आक्रोश फैल गया।कई दिनों से लगातार प्रभारी द्वारा प्रति पैकेट 150 रुपए की वगैर जरूरत के जैविक खाद के पैकेट देने की सूचना जब अखिल भारतीय किसान सभा चन्दौली को लगी तो दर्जन भर कार्यकर्ता और किसानों ने मौके पर पहुंच कर इसका विरोध किया और नारेबाजी कर प्रदर्शन किए।बाद में लोगों ने इस आशय का एक पत्र तहसीलदार चकिया को सौंपते हुए किसानों को प्रभारी द्वारा जबरदस्ती पैकेट थोपने की इस प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की।मौके पर मौजूद कई किसानों ने बताया कि खाद के साथ अगर जैविक खाद के पैकेट किसान पैसे के अभाव में न ले तो प्रभारी द्वारा खाद देने में हीलाहवाली की जाती है। किसानों ने बताया कि यूरिया 270 रु०,डाई 1350 रु०के अलावा मनमाने तरीके से जैविक के पैकेट के नाम पर
प्रति बोरे पर 150रु०की वसूली की जा रही है।इस सम्बन्ध में किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद सिंह एड०ने बताया कि गरीब किसानों के साथ हो रहे अन्याय की सूचना मिलने पर जब मौके पर टीम पहुंची तो सूचना सही निकली,जिस पर प्रदर्शन कर कई किसानों को मनमाने तरीके से दिए गए जैविक के पैकेट को वापस कराया गया और इस तरह की मनमानी रोकने के सम्बन्ध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम तहसीलदार चकिया को उनके कार्यकाल में जाकर सौंपा गया। इसके अलावा किसान सभा के लोगों का आरोप था कि खरीफ की फसल में जो एमएसपी बढ़ानी चाहिए थी उसे नहीं बढ़ाया गया, जिसके आक्रोश में कार्यकर्ताओं ने प्रतियों को जलाकर विरोध प्रकट किया और कहां गया कि खरीफ की फसल में जो एमएसपी घोषित की गई है वह किसानों के हित में नहीं है। उत्तर प्रदेश किसान सभा के नेताओं ने मांग किया कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सीटू प्लस 50% यानी लागत का डेढ़ गुना दाम दिया जाए।इस मौके पर लालचंद सिंह एडवोकेट के अलावा राजेन्द्र यादव, भृगुनाथ विश्वकर्मा,चन्दन कुमार, छोटेलाल, शत्रुघ्न चौहान, नन्दलाल,लालजी, रामलोचन,लालजी,चन्द्रिका,विरेन्द्र मौर्य,शिवलोचन आदि लोग मौजूद रहे।Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com



No comments:
Post a Comment