खाद्य व पेय पदार्थ का नमूना लेकर पंजीकरण कराने का खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दिया निर्देश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 29, 2026

खाद्य व पेय पदार्थ का नमूना लेकर पंजीकरण कराने का खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दिया निर्देश

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी।ग्रीष्म काल के दृष्टिगत जन सामान्य को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गठित सचल दल द्वारा आदमपुर स्थित संदीप पटेल की आइसक्रीम कारखाने एवं हरसोस में स्थित काशी अमृत आइस क्रीम विनिर्माण इकाई के मालिक चंदन कुमार की उपस्थिति में किया गया।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम को मौके पर खाद्य कारोबार कर्ताओं द्वारा खाद्य कारोबार संबंधित खाद्य पंजीकरण नहीं मिला और निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थ आइसक्रीम के गुण पर संदेह के आधार पर दोनों प्रतिष्ठानों से  आइस क्रीम का नमूना नियमानुसार जांच हेतु लिया गया है।  दोनों खाद्य प्रतिष्ठानों को तत्काल खाद्य कारोबार बंद करने एवं खाद्य पंजीकरण के पश्चात ही खाद्य कारोबार करने का कड़ा निर्देश दिया गया है।टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी  विजय बहादुर, पंकज यादव, रामचरण यादव शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad